नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने पर मेरे ऊपर हमला हुआ: केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने उपर हुए हमले पर चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच साल में उनके उपर यह नौंवा हमला है और मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पांचवा हमला है, मुझपर 33 मामले दर्ज हैं। मुझे नहीं लगता है कि भारत का ऐसा इतिहास रहा है कि इस तरह के हमले किसी मुख्यमंत्री पर बार-बार किए गए हो। इस देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री एक मात्र ऐसा मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विपक्ष दल के हाथ में हैं और वह भारतीय जनता पार्टी है।

पीएम को इस्तीफा देना चाहिए
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हमलावर को इसलिए भेजा गया, ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है देश को कि मोदी जी के खिलाफ जो भी बोलेगा, इस देश के अंदर उसको बक्शा नहीं जाएगी। ये तानाशाही है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिया जाए। केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला होता है और केंद्र सरकार कहती है कि हमे कोई शिकायत नहीं मिली है, लिहाजा हम आगे की कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। यह अरविंद केजरीवाल पर हमला नहीं है, यह हमला दिल्ली के जनमत पर है।

आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि रविवार को अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह चुनावी रोड शो कर रहे थे।केजरीवाल को शख्स ने उस समय उनके करीब आकर थप्पड़ मारा, जब मोतीनगर में आम आदमी प्रत्याशी के पक्ष में रोडशो कर रहे थे। शनिवार को केजरीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान लाल टीशर्ट पहने शख्स उनकी जीप के बोनट पर पैर रखखर ऊपर चढ़ा और केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने शख्स को काबू किया।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमकर हुई पिटाई
अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया। थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम सुरेश बताया गया है, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications