छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस पर बरसे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के नजर अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार कर रही है। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

यहां दोनों ने रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने इतना शानदार काम किया है कि लोग हमे तीन बार भारी बहुमत से जिता चुके हैं।

Arvind kejriwal

हमने दिल्लीवासियों को मुफ्त में बिजली दी। ऐसे में अगर आपको भी बिजली चाहिए तो यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जेनरेटर, इनवर्टर की दुकानें बंद हो गई हैं।

यहां 24 घंटे बिजली आती है। पहले दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही खराब थी। लेकिन अब अमीर लोग भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। अगर आबको भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहिए, ईमानदार राजनीति चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए।

भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति चाहिए तो कांग्रेस को वोट दीजिए, भाजपा को वोट दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि हमने 37000 बच्चों को सरकारी नौकरी देने का काम किया। प्रदेश में आप की सरकार बनी तो हम एरबी की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदेंगे। हम धंधा करने नहीं आए हैं। हम धंधा छोड़कर आपकी सेवा करने आए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हम आपको अच्छे स्कूल देंगे। अगर यहां अच्छे स्कूल बन गए होते तो आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती। देश गरीब नहीं होता। देश तरक्की की राह पर होता। लेकिन ये लोग सिर्फ वोटों की राजनीति करते हैं, जिसका खामियाजा हमे आपको उठाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+