अरविंद केजरीवाल ने पूछा, तो क्या कल ये लोग भारत का नाम भाजपा रख देंगे

जिस तरह से भारत बनाम इंडिया को लेकर देश में बहस हो रही है उसको लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों आमने सामने हैं। एक तरफ विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भाजपा देश का नाम बदल देना चाहती है।

वह संविधान में संशोधन करके इसका नाम बदलना चाहती है। दूसरी तरफ भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि भारत का नाम हमेशा से भारत था, इंडिया नहीं। इन तमाम विवादों के बीच आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह देश हजारों साल पुराना है, इसकी परंपरा और संस्कृति हजारों साल पुरानी है।

Arvind Kejriwal

अरविद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इंडिया नाम से कई सारे दलों का एक गठबंधन बना है जिसका नाम इंडिया है। अगर किसी गठबंधन का नाम इंडिया बन जाता है तो क्या ये लोग देश का नाम बदल देंगे। देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का यह देश थोड़े हैं।

कल मान लीजिए किसी गठबंधन ने अपना नाम भारत रख लिया तो फिर भारत बदल देंगे। फिर क्या भारत का नाम भाजपा रख देंगे। मान लीजिए कल इंडिया गठबंधन ने एक बैठक करके गठबंधन का नाम भारत रख लिया तो क्या ये भारत का नाम बदल देंगे। यह क्या मजाक है।

इतने हजारों सा पुराना हमारा देश भारत देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है, इतना पुराना हमारा देश है, उसका नाम इसलिए बदलकर रखा जा रहा है क्योंकि इंडिया अलायंस बन गया और भाजपा को यह लग रहा है थोड़े बहुत चार वोट इनके कम हो जाएंगे इसलिए इन्होंने भारत का नाम बदल देंगे।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन को शिगूफा करार दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंडिया गठबंधन से ये लोग बौखलाए हैं उसी वजह से ये लोग वन नेशन वन इलेक्शन का शिगूफा लेकर आए हैं। यह सब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+