पैसे लेकर टिकट देने वालों को केजरीवाल ने निकाला

केजरीवाल ने साथ ही अपील की है कि हम पैसे लेकर टिकट नहीं बांटते हैं, अगर पार्टी से जुड़ा कोई शख्स किसी को टिकट दिलवाने का भरोसा देकर पैसे लेता है तो स्टिंग आपरेशन करें और उसकी रिकॉर्डिंग हमें दे दें। अगर हमें जांच में लगता है कि टेप रियल है और एडिटिंग नहीं की गई है तो हम उस व्यक्ति को पार्टी से निकाल देंगे।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर किसी के बारे में पता चलता है कि उसने पहले भ्रष्टाचार किया था तो वह पार्टी के किसी भी पद पर हो, हम उसे पार्टी से निष्कासित कर देंगे। 'आप' हमारी नहीं जनता की पार्टी है।
केजरीवाल ने दावा किया है कि अंबानी की कंपनी रिलायंस गुजरात की मार्केटिंग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications