अरविंद केजरीवाल: अगर ऐसा ही चलता रहा तो खत्म हो जाएगी दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के किराए में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि किराए में इस तरह की वृद्धी से दिल्ली मेट्रो खत्म हो जाएगी। इससे पहले भी जब डीएमआरसी ने मेट्रो के किराए में वृद्धि की थी, तब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसका विरोध किया था।

केजरीवाल: अगर ऐसा ही चलता रहा तो खत्म हो जाएगी दिल्ली मेट्रो

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि किराया बढ़ाने का कदम दिल्ली मेट्रो को खत्म कर देगा। अगर लोगों ने इसका इस्तेमाल बंद कर दिया तो इसके रहने का क्या मतलब रह जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जारी मीडिया रपटों का हवाला दे रहे थे, जिसमें बताया गया है कि 10 अक्टूबर को किराया वृद्धि के एक दिन बाद से मेट्रो तीन लाख यात्री गंवा दिए।

केजरीवाल की इस बात पर डीएमआरसी ने जवाब देते हुए कहा था कि कि यात्री संख्या घटने के लिए सिर्फ किराया वृद्धि को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और पूरे वर्ष यात्रियों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने किराए ना बढ़ाने के लिए डीएमआरसी को 50 प्रतिशत तक नुकसान की भरपाई देने को भी कहा था, लेकिन केंद्र सरकार इस फॉर्मुले पर राजी नहीं थी।

बता दें कि जब से मेट्रो का किराया बढ़ा है, तभी से यात्रियों में भारी कम देखने को मिल रही है। अक्टूबर में किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की संख्या रोजाना औसतन 24.2 लाख रह गई है, जबकि सितंबर में औसतन 27.4 लाख लोगों ने प्रतिदिन मेट्रो में सफर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+