केजरीवाल को पड़ा अधिकारियों का टोटा, बिहार डीएसपी ने भी संग काम करने से किया मना
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए हर रोज कोई ना कोई दिक्कत खड़ी होती दिख रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो के लिए बिहार के छह अधिकारियों की मांग की थी। लेकिन जिन छह लोगों को दिल्ली भेजे जाने के लिए चुना गया था उनमें से डीएसपी संजय भारती ने दिल्ली आने से साफ इनकार कर दिया है।
हालांकि संजय भारती ने दिल्ली नहीं आने की वजह पारिवारिक कारण बताया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्होंने केजरीवाल के रवैये के चलते दिल्ली आने से मना कर दिया है। संजय भारती मौजूदा समय में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। ऐसे में एक के बाद एक दिल्ली में केजरीवाल के संग काम करने से मना करने की वजह से दिल्ली सरकार को अधिकारियों के लाले पड़ गये हैं।
वहीं बिहार में अरवल के ही दो इंस्पेक्टर संतोष कुमार और जाकिर हुसैन को भी दिल्ली बुलाया गया है। उधर यूपी से भी केजरीवाल ने 15 अधिकारियों की मांग की थी लेकिन अखिलेश सरकार ने केजरीवाल की मदद से इनकार कर दिया है। अखिलेश ने प्रदेश में अधिकारियों की कमी का हवाला दिया है।













Click it and Unblock the Notifications