PM आवास तक केजरीवाल का मार्च, पुलिस ने रोका तो सड़क धरने पर बैठे, किस बात की चिट्ठी लेकर पहुंचे मोदी के पास

दिल्ली की सियासत में मंगलवार (04 अगस्त) को उस समय नया मोड़ आ गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च लेकर निकले। लेकिन उनका काफिला फिरोजशाह रोड से आगे नहीं बढ़ सका।

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मिन शाह और दूसरे नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पार्टी का कहना है कि वह देशभर के 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की हस्ताक्षर वाली चिट्ठियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने आई थी।

Arvind Kejriwal

E20 Protest March: आखिर क्यों निकाला गया मार्च?

AAP का कहना है कि E20 पेट्रोल को लेकर लोगों में बड़ी चिंता है। इसी मुद्दे पर पार्टी ने देशभर से लोगों के हस्ताक्षर जुटाए। पार्टी के मुताबिक, 2.30 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा,

"दो लाख से ज्यादा लोगों ने E20 के खिलाफ अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए हमें चिट्ठियां दी हैं। हमने प्रधानमंत्री को संदेश भी भेजा है। उम्मीद है कि वह हमसे मिलेंगे और लोगों की बात सुनेंगे।"

प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे मार्च को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर रोक दिया। इसके बाद AAP नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया। पार्टी का कहना है कि मार्च में करीब 100 नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस की रोक के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

E20 को लेकर केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए?

धरने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "सरकार अमेरिका से एथनॉल खरीदकर उसे हमारी गाड़ियों पर थोप रही है। यह फैसला जनता के हित में नहीं है। अगर इसे रोकना है तो NEET आंदोलन से भी बड़ा जनआंदोलन करना पड़ेगा।" उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने की भी अपील की।

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया जा सकता, तो PMO का कोई अधिकारी मौके पर आकर ज्ञापन ले ले।

उन्होंने कहा,

"हम सिर्फ लोगों की चिट्ठियां प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं। अगर सुरक्षा कारण हैं तो प्रधानमंत्री कार्यालय का कोई अधिकारी आकर इन्हें स्वीकार कर सकता है।"

सौरभ भारद्वाज ने भारी पुलिस बल की तैनाती पर भी सवाल उठाए और कहा कि शांतिपूर्ण मार्च के लिए इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत नहीं थी।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 नीति पर चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। AAP की मांग है कि पेट्रोल पंपों पर लोगों को सामान्य पेट्रोल और E20 दोनों का विकल्प मिले। साथ ही E20 पेट्रोल की कीमत भी कम की जाए।

BJP ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा, "बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालना और फिर खुद को पीड़ित दिखाना अरविंद केजरीवाल की पुरानी राजनीति है।" उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक सुर्खियां बटोरने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+