पापा हमे सुबह 6 बजे जगाकर भागवत गीता पढ़ने के लिए कहते थे, क्या यह आतंकवाद है: हर्षिता केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का चुनाव इस बार नेताओं की विवादित बयानबाजी के लिए याद दिया जाएगा। भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, प्रकाश जावडेकर, सहित कई नेताओं ने ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहे। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने तो अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से कर दी। जावडेकर ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने खुद के आतंकवादी होने के सबूत दिए हैं। अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने पर अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने तीखा पलटवार किया है।

राजनीति का नया निम्न स्तर

राजनीति का नया निम्न स्तर

हर्षिता केजरीवाल ने कहा लोग कहते हैं कि राजनीति गंदी होती है, लेकिन यह बहुत ही निम्न स्तर है। क्या लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना आतंकवाद है। अगर बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जा रही है तो क्या यह आतंकवाद है। अगर लोगों को बिजली, पानी की सुविधा दी जा रही है तो क्या यह आतंकवाद है। मेरे पिता हमेशा से ही समाज सेवा में लगे रहे हैं। मुझे आज भी याद है वह मुझे, मेरे भाई, मां और दादा-दादी को सुबह 6 बजे जगा दिया करते थे और हमे भगवत गीता पढ़ने के लिए कहते थे। उन्होंने हमे इंसान का इंसान से हो भाईचारा गाना गाना सिखाया। क्या यह आतंकवाद है।

2 करोड़ लोग प्रचार कर रहे हैं

2 करोड़ लोग प्रचार कर रहे हैं

अरविंद केजरीवाल की बेटी ने कहा कि उन्हें आरोप लगाने दीजिए, 200 सांसद, 11 मुख्यमंत्री लाने दीजिए। ना सिर्फ हम बल्कि 2 करोड़ आम लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे है। हम 11 फरवरी को देखेंगे कि लोगों ने आरोपों के आधार पर वोट दिया है या फिर काम के आधार पर। बता दें कि प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप आतंकवादी हैं, इसके कई सबूत हैं। आपने खुद कहा है कि मैं अराजकतावादी हूं। अराजकतावादी और आतंकवादी में बहुत फर्क नहीं होता है।

11 फरवरी को आएंगे नतीजे

11 फरवरी को आएंगे नतीजे

बता दे कि इससे पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की थी। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि केजरीवाल जैसे नटवरलाल, आतंकवादी देश में छिपे बैठे है। हमे यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से निपटें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से। प्रवेश वर्मा के इस बयान के बाद आप ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+