अंबानी की एक जेब में मोदी दूसरी में राहुल: केजरीवाल

केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस-दोनों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार अंबानी के इशारे पर काम करती है। वहीं हरियाणा के सीएम हुड्डा प्रॉपर्टी डीलर है। सीएम हुड्डा किसानों की जमीन छीन-छीन कर रिलायंस को दे रही है। केजरीवाल ने कहा कि इस देश को प्रधानमंत्री, राहुल गांधी या सोनिया गांधी नहीं बल्कि मुकेश अंबानी इस देश को चला रहा है। वहीं मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम बनते हैं तो इस देश को कौन चलाएगा, मुकेश अंबानी ही सरकार चलाएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी और राहुल गांधी दिन भर हेलिकॉप्टर में घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि उनके पास कितने हेलिकॉप्टर हैं, किसने दिए है। वहीं दिल्ली की सत्ता छोड़ने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस वालों ने मेरा लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। मैं कुर्सी से चिपकने नहीं गया था। मैं कहीं भाग कर नहीं गया था। वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप जिदंगी से खुश हो तो नरेंद्र मोदी को या राहुल गांधी को वोट दे देना। अगर लगता है कि दुख है तो 'आप' को वोट देना।












Click it and Unblock the Notifications