'देश में यह काम BJP ने तीन साल में ही कर दिया, जो ISI 70 सालों में नहीं कर पाई' - अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में नहीं कर पाई, वो इस पार्टी ने कर दिखाया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में नहीं कर पाई, वो इस पार्टी ने कर दिखाया है। केजरीवाल ने कहा कि आईएसआई भारत में सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की कोशिश में लगी है, लेकिन वो हमेशा नाकाम रही है। केजरीवाल ने कहा कि जो काम आईएसआई पिछले 70 सालों में नहीं कर पाई, बीजेपी ने वो काम सिर्फ 3 सालों में कर दिखाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा- साल 2019 का चुनाव मोदी बनाम जनता होगा
आम आदमी पार्टी (AAP) के 5वें फाउंडेशन डे के दौरान केजरीवाल ने रामलीला मैदान में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर देश के सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल के अनुसार, पिछले 3 साल में बीजेपी ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम किया है।
केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, 'यह पाकिस्तान का एक बड़ा सपना रहा है कि वे हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भारत को बांटने का काम करे। वे (बीजेपी) नेशनलिज्म के नकाब के पीछे छुपे हुए है, लेकिन देशद्रोही है। ये लोग देश को कमजोर बनाना चाहते हैं। जो काम आईएसआई 70 सालों में नहीं कर पाया वो बीजेपी ने तीन साल में ही कर दिया है'।
देश के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव में उसी पार्टी या उम्मीदवार को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकें। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी को हराना बहुत जरूरी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने सिर्फ 20 उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications