हरियाणा में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान पहुंचेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। खुद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भवंत मान यहां चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। वह हरियाणा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीतर जोश भरने का काम करेंगे। इसके साथ ही 11 हजार नए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी ने रोहतक लोकसभा चुनाव में 2014 में 46759 वोट हासिल किए थे। जिसके बाद 2019 में पार्टी ने जेजेपी से गठबंधन के चलते यहां से चुनाव नहीं लड़ा था। अब 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।

arvind kejriwal

इससे पहले बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी हरियाणा की ओर से सोशल मीडिया से इसकी जानकारी देते हुए कहा, आम आदमी पार्टी हरियाणा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में आज अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों से बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

इनमें मुख्य रूप से जया शर्मा कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष फरीदाबाद, संजय शर्मा जे.जे.पी हल्का अध्यक्ष, फरीदाबाद ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में सामिल हुए।

सुशील गुप्ता ने कहा कि रविवार को 12 बजे रोहतक में शपथ ग्रहण समारोह होगा, इसम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच रहे हैं। पूरे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। मैं भी इस कार्यक्रम में भी वहां रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+