26 को नहीं 28 को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। अब दिल्ली के सीएम पद की शपथ आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल 26 दिसंबर को नहीं 28 दिसंबर कोलेंगे। यह घोषणा पार्टी ने दिल्ली के मुख्य सचिव और केजरीवाल की मुलाकात के बाद की गयी है।

शपथ ग्रहण शनिवार को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अंहिसावादी अन्ना हजारे, समाज सेवी किरण बेदी, पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े को भी न्यौता भेजा जायेगा।

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले ही कहा था कि उन्हें 26 तारीख को शपथ लेना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि आप पार्टी को अभी तक इस बाबत उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से कोई फोन नहीं आया है। केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया, "हमें अभी तक उपराज्यपाल की तरफ से कोई फोन नहीं आया है। शपथ ग्रहण समारोह कल (26 दिसंबर) शायद ही हो पाए।"

फिलहाल अब शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ चुकी है और जगह भी तय हो गयी है। अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में ही शपथ लेना चाह रहे थे। इसी मैदान में वर्ष 2011 में समाजसेवी अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शुरू हुआ था। आप का जन्म इसी आंदोलन से वर्ष 2012 में हुआ।

गौरतलब है कि दिल्ली में आप पार्टी के पास 28 सीटें मिली हैं और वह कांग्रेस की 8 सीटों के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+