सुर्खियों में बने रहने के लिए केजरीवाल जप रहे हैं नमो-नमो: शहनवाज हुसैन

अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए बीजेपी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के ये नेता नरेन्द्र मोदी का जाप करके सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अगर केजरीवाल को सुर्खियों में बने रहना है, तो उन्हें नमो-नमो जाप करना होगा।
वे खबरों में बने रहने के लिए वह मोदी-मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है और उनकी पार्टी को अब न तो देश, न ही मीडिया गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने केजरीवाल अगर मोदी के खिलाफ नहीं बोलेंगे, तो मीडिया उन्हें कोई तवज्जो नहीं देगा। बीजेपी ने कहा कि वे अब अपनी राजनीति मोदी का नाम जपकर चला रहे हैं।
दरअसल केजरीवाल ने बेंगलुरू की अपनी रैली में संकेत दिया है कि वे वाराणसी में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ बोला हो, इससे पहले भी केजरीवाल मोदी पर अटैक कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications