अरविंद केजरीवाल की माफी पर पंजाब के सीएम कैप्टन बोले- यह व्यवहार का तरीका नहीं

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर टिप्पणी की है। केजरीवाल की माफी को दुखद बताते हुए कैप्टन ने कहा कि यह उनकी एक कोशिश है कि लोकसभा चुनाव के पहले उन पर से मानहानि के मामले खत्म हो जाएं। कैप्टन ने एक साक्षात्कार के दौरान आधिकारिक बयान में कहा कि 'मैं यह नहीं जानता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन यह एक मुख्यमंत्री के व्यवहार का तरीका नहीं है। अनुभव की कमी साफ झलकती है।' कैप्टन ने कहा कि कोई भी सरकार अकेले काम नहीं कर सकती है लेकिन केजरीवाल ने खुद को एकदम अकेला कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने सभी राज्यों में अपना आधार खो दिया है। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने मजीठिया से ड्रग्स के मामले में लगाए आरोपों पर संभवतः अगले चुनावों के मद्देनजर माफी मांग ली है। लेकिन वास्तविकता यह है कि यह उन पर और बुरा असर डालेगी।'

केजरीवाल की माफी पर कैप्टन बोले- यह व्यवहार का तरीका नहीं

पंजाब में आप के भविष्य पर कैप्टन ने यह दावा किया कि पार्टी के विधायक पूरी तरह से निराश है और अपने भविष्य को लेकर दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। कांग्रेस की मौजूदा हालत पर टिप्पणी करते हुए कैप्टन ने कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस अभी कमजोर हो लेकिन ऐसा हमशा नहीं रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि साल 2019 में बदलाव होगा।

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी दल तेलगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय जतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने पर कैप्टन ने कहा कि सत्ताधारी दल का गठबंधन टूटना यह दर्शाता है की देश का मूड बदल रहा है जिससे यह पता चलता है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) एक विकल्प है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री की दावेदारी पर कैप्टन ने कहा कि इसकी पूरी संभावना है और वो एक अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे। कैप्टन ने कहा कांग्रेस के पूर्ण सत्र में लोगों की मौजूदगी यह दिखाती है कि लोग राहुल गांधी कीी ओर देख रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+