दिल्ली: आज दोपहर एलजी अनिल बैजल से मिलेंगे CM अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह केजरीवाल और अनिल बैजल की पहली मुलाकात है। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने एलजी के पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुरुवार अनिल बैजल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाएं।

केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को लिखे पत्र में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब किसी मामले में आपकी सहमति की जरूरत नहीं होगी और सेवाओं से जुड़ी अधिशासी शक्तियां मंत्री परिषद के पास होंगी, मगर उपराज्यपाल प्रशासनिक प्रमुख हैं और इस नाते उन्हें मंत्रिपरिषद की ओर से लिए जाने वाले सभी निर्णयों के संबंध में सूचित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पत्र में उपराज्यपाल से कहा कि अगर सर्विसेज विभाग की फाइल उनके पास आती है तो उम्मीद है कि वह उस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं तो यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना होगी। इसके अलावा सर्विसेस विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने सर्विसेस विभाग के सचिव को दोबारा आदेश जारी करके कहा कि जो बुधवार को आदेश दिया है जिसमें ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए एलजी या मुख्य सचिव की जगह मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री अधिकृत होंगे।
अगर वह इसका पालन नहीं करते हैं तो उन्हें कोर्ट की अवमानना के केस का सामना करना होगा। आपको बता दें कि, कल अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग और सेवा से जुड़े मामलों को देखने वाले विभाग के सचिव ने मनीष सिसोदिया का आदेश वापस लौटा दिया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications