महुआ मोइत्रा और अरविंद केजरीवाल से आज होगी पूछताछ, भाजपा ने दोनों को 2 नंबरी बताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ आज दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अरविंद केजरीवाल से आज कथित शराब नीति घोटाले में पूछताछ करने वाली है।

जबकि महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी यानि नगद को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। महुआ मोइत्रा से लोकसभा की एथिक्स कमेटी पूछताछ करेगी। इस दौरान महुआ को कमेटी के सवालों के जवाब देने होंगे।

arvind kejriwal

दोनों ही नेताओं के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई हो ही है उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला किया है। भाजपा ने दोनों को दो नंबरी करार दिया है। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा दोनों ही दो नंबरी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 2नों 2 नंबरी न नवंबर को हाजिर हों।

एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने से पहले महुआ मोइत्रा ने पैनल एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा कि वह 2 नवंबर को पैलन के सामने पेश होंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी इजाजत मांगी है कि क्या वह कथित घूस देने वाले दर्शन हीरानंदानी और वकील जय देहदरानी से क्रॉस क्वेश्चन कर सकती हैं।

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा ने संसद में अडानी ग्रुप को निशाना बनाने के लिए दुबई के बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से घूस ली है।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि संसद में एक बार फिर से कैश फॉर क्वेरी का मामला सामने आया है। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि वकील जय अनंत देदरानी ने उन्हे घूस दिए जाने के सबूत दिए हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ईडी के सामने जरूर पेश होंगे लेकिन इस दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+