Gujarat: AAP की तिरंगा रैली से पहले भीड़ ने फाड़े केजरीवाल के पोस्टर, BJP पर लगा आरोप

AAP vs BJP in Gujarat गुजरात के वडोदरा में कथित तौर पर भाजपा समर्थकों के द्वारा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोस्टर और बैनरों को फाड़ने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के समर्थक केजरीवाल और भगवंत मान के पोस्टरों को फाड़ते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी समर्थकों का यह गुस्सा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के कथित 'हिंदू विरोधी' बयान को लेकर था।

AAP vs BJP in Gujarat

पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

आपको बता दें कि वडोदरा में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की एक रैली निर्धारित थी। इसी रैली के लिए यह पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन रैली से पहले एक भीड़ ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। केजरीवाल की यह रैली आज 4 बजे निर्धारित थी।

तिरंगा यात्रा निकलनी थी आम आदमी पार्टी की

आपको बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी की योजना केजरीवाल के नेतृत्व में एक 'तिरंगा यात्रा' आयोजित करने की थी, जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में चल रहे चुनाव अभियान के तहत है, लेकिन उस रैली से पहले ही यहां केजरीवाल के पोस्टर फाड़ दिए। दुर्गेश पाठक ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा है, "यह गुंडागर्दी गुजरात में भाजपा की हार के डर को दिखाती है।"

राजेंद्र पाल गौतम 'हिंदू विरोधी' कार्यक्रम में हुए शामिल

बताया जा रहा है कि बीजेपी समर्थकों का यह विरोध दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के कथित 'हिंदू विरोधी' कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर दिया था। आपको बता दें कि मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने यहां लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई थी। यह कार्यक्रम बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को बीजेपी सांसद ने इस कार्यक्रम का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+