मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट, एलजी की मौजूदगी में हो अफसरों से बातचीत
नई दिल्ली: एलजी के आवास पर सीएम केजरीवाल के साथ भूख हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 8 दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अनशन पर हैं। दिल्ली में चल रहे सियासी घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल को 4 राज्यों के सीएम का समर्थन मिला था और उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील भी की थी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार और एलजी को घेरने के लिए आप नेताओं की एक अहम बैठक केजरीवाल के घर पर बुलाई गई है। इस धरने को लेकर सियासी घमासान के बीच बीजेपी केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची है।

दिल्ली के सीएम धरने पर, पल-पल की अपडेट












Click it and Unblock the Notifications