अभी तक थप्पड हैं कहीं जान से ही ना मार दें

जरूर पढें - बच्चा है केजरीवाल
अरविन्द केजरीवाल युवक से थप्पड़ खाने के बाद मौन धरने पर बैठे रहे, फिर सहयोगियों के संग प्रेस वार्ता में निराशा भरे शब्दों में बताया कि देश की समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकल सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक हुए हमलों में हमलावरों को तहे दिल से माफ किया व अपने कार्यकर्ताओं को भी माफी देने का आग्रह किया। चुनावी माहौल में जहां अरविन्द लगातार इस तरह की निराशा में डूबे हैं, वहीं विरोधी दलों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है।
अरविन्द ने विरोधी दलों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिीस को ऐसे मामलो की गहनता से जांच करने की नसीहत दी है। सस्ती लोकप्रियता जैसे आरोपों पर केजरीवाल मीडिया से चुप्पी साधे रहे। भाजपा, कांग्रेस को टक्कर देने वाले अरविन्द व कई प्रमुख मसलों पर जनता से सीधे संवाद को प्राथिमिकता देने वाले केजरीवाल अब अंतर्कलह और थप्पडबाजी से दो-चार हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications