अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में 10 की मौत, राहत कार्य जारी
ईटानगर। उत्तराखंड के बाद एक और बुरी खबर अरूणाचल से है, जहां वेस्ट कामेंग जिले में भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 5 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ही भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर है।
एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications