कौन हैं अरुण योगीराज? जो बनाएंगे इंडिया गेट पर स्थापित होने वाली नेताजी की प्रतिमा

दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर स्थापित होने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज बनाएंगे।

नई दिल्ली, 01 जून : दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर स्थापित होने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज बनाएंगे। अरुण योगीराज मैसूर के मशहूर मूर्तिकार हैं। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के पीछे ग्रैंड कैनोपी के नीचे नेताजी की प्रतिमा रखी जाएगी। नेताजी की 30 फूट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी।

योगीराज ने ही बनाई थी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा

योगीराज ने ही बनाई थी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा

योगीराज ने ही बनाई थी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा
पिछले साल केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा योगीराज ने ही बनाई थी। योगीराज ने शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। इसका अनावरण पीएम मोदी ने किया था।योगीराज ने ही बनाई थी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा
पिछले साल केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा योगीराज ने ही बनाई थी। योगीराज ने शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। इसका अनावरण पीएम मोदी ने किया था।पिछले साल केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा योगीराज ने ही बनाई थी। योगीराज ने शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। इसका अनावरण पीएम मोदी ने किया था।

पीएम मोदी को भेंट की थी नेताजी की दो फूट की प्रतिमा

पीएम मोदी को भेंट की थी नेताजी की दो फूट की प्रतिमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण योगीराज ने पीएम मोदी से अप्रैल में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को नेताजी की दो फीट की प्रतिमा भेंट की थी। पीएम मोदी ने इसके लिए उनका आभार जताया था। साथ ही 15 अगस्त से पहले 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

अरुण योगीराज नहीं बनना चाहते थे मूर्तिकार

अरुण योगीराज नहीं बनना चाहते थे मूर्तिकार

अरुण के पूर्वज भी मूर्तिकार थे। हालांकि अरुण का सपना अपने पूर्वजों की तरह मूर्तिकार बनना नहीं था। 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से MBA की डिग्री लेने के बाद वो एक प्राइवेट कंपनी के लिए कार्य कर रहे थे। उनके दादा ने बचपन में ही भविष्यवाणी की थी कि अरुण बड़े होकर हाथों में औजार उठाएंगे और कलाकारों के इस परिवार का नाम और ऊंचा करेंगे। 37 वर्षों बाद ये सच हो गई है।

बेटे को खूब दिया था आशीर्वाद

बेटे को खूब दिया था आशीर्वाद

अरुण के पिता ने मौत से पहले शंकराचार्य की प्रतिमा को पूरे होते देखा था और आंखों में आंसू भर कर बेटे को आशीर्वाद दिया था। अरुण योगीराज ने अब तक कई प्रतिमा और देवी-देवताओं की मूर्ति बना चुके हैं।

नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ' में विलय

नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ' में विलय

पीएम मोदी ने 'अमर जवान ज्योति' विवाद के बीच जनवरी में बड़ा एलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने इंडिया गेट पर 'अमर जवान ज्योति' पर जलने वाली लौ को' नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ' के साथ मर्ज (विलय) किया था।

अभी लगी है होलीग्राम प्रतिमा

अभी लगी है होलीग्राम प्रतिमा

पीएम मोदी ने कहा था कि पूरा राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, ऐसे में मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब नेताजी की ग्रेनाइट से बनी भव्य मूर्ति को इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा और जब तक वो प्रतिमा पूरी बनकर तैयार नहीं हो जाती है, तब तक वहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+