विजय माल्या का दावा झूठा, उससे नहीं हुई कोई मुलाकात: अरुण जेटली

नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि उनकी विजय माल्या से कोई मुलाकात नहीं हुई और ना ही उसके कर्ज को लेकर सैटलमेंट की कोई बात हुई थी। जेटली ने कहा है कि विजय माल्या का बयान पूरी तरह से गलत है। 2014 से आज तक मैंने उसे मिलने के लिए कोई अपॉइन्टमेंट नहीं दी। हां, जब माल्या राज्यसभा का सांसद था तो एक बार जरूर वो मुझसे मिला था।

जेटली ने किया फेसबुक पोस्ट

जेटली ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि जब माल्या सांसद था तो उसने अपने विशेषाधिकार का गलत इस्तेमाल किया था। जब मैं अपने घर के बाहर था तो वो मेरे पास आया और सैटलमेंट को लेकर कहा लेकिन मैंने उससे साफ कहा कि ये बात मुझसे ना करें, ये बात जाकर बैंकर्स से करो। मैंने उससे वो पेपर तक नहीं लिए, जो उसके हाथ में थे। माल्या को मुलाकात के लिए वक्त देने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।

माल्या ने किया है जेटली से मिलने के दावा

माल्या ने किया है जेटली से मिलने के दावा

बुधवार को लंदन में कोर्ट के बाहर विजय माल्या ने प्रत्यर्पण के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान दावा किया है कि देश छोड़ने से पहले वह अरुण जेटली से मिलकर आए थे। माल्या ने कहा, 'मैं मामला निपटाने को लेकर जेटली से मिला था और सैटलमेंट की बात कही थी।

विपक्ष ने उठाए जेटली पर सवाल

विपक्ष ने उठाए जेटली पर सवाल

विजय माल्या के दावे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल ने पूछा है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने विजय माल्या से मुलाकात की बात को आखिर देश से क्यों छुपाकर रखा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि विजय माल्या ने देश छोड़ने से पहले वित्तमंत्री से मिलने की बात कही है, ये सब चौंकाने वाला है। एक और ट्वीट में केजरीवाल ने सवाल किया है कि नीरव मोदी देश छोड़ने से पहले पीएम से मिलता है और विजय माल्या वित्तमंत्री से। आखिर ये सब क्या हो रहा है, देश जानना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+