हर सोमवार को बीजेपी नेताओं व मंत्रियों की 'एक्सट्रा क्लास', अध्यक्षता करेंगे अरुण जेटली

arun-jaitley-bjp
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा अब आक्रामक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के साथ सरकार का बेहतर तालमेल बैठाने के लिए वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों की मानें तो यह कदम पार्टी प्रवक्ताओं और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के प्रयास का हिस्सा है साथ ही आगामी चुनावों में तैयारियों के चलते सरकार व संगठन में तालमेल ना बिगड़े।

पढ़ें- उबल रहा सहारनपुर

विधि-कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी इस तरह की बैठकों में होंगे। उनके अलावा कुछ अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह पार्टी के संचार नेटवर्क को मजबूत बनाने का भी प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ मिलने के बाद यह फैसला किया गया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनने के लिए हर दिन एक मंत्री पार्टी मुख्यालय जाएगा। मंत्रियों से देश के अन्य हिस्सों की यात्रा के दौरान पार्टी कार्यालयों में जाने का निर्देश है। गौरतलब है कि बीजेपी आगामी महीने में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+