जमकर बरसे अरुण जेटली, भ्रष्ट अधिकारी को बचाने में जुटे हैं केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच की जंग खुलकर आमने-सामने आ गयी है। केजरीवाल के आरोपों को जेटली ने सिलसिलेवार तरीके से खारिज किया। वित्त मंत्री ने कहा कि जिस तरह की भाषा केजरीवाल इस्तेमाल करते हैं वह एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल संघीय ढांचे पर हमले की बात कर रहे हैं, वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके एक अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने रेड की है।

DDCA ने उड़ायी आप और केजरीवाल के आरोपों की धज्जियां

Arun Jaitley slams charges of aam aadmi party and Arvind Kejriwal

जेटली ने कहा कि संघीय ढांचे का उल्लंघन यह है कि जब सीएम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वह केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देते हैं वह भी बिना की साक्ष्य के। मुख्यमंत्री ने पीएम के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह बताती है केजरीवाल की मानसिकता। जेटली ने कहा कि बजाए भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के केजरीवाल मामले पर राजनीति कर रहे हैं।

वहीं डीडीसीए में उनके उपर लगे घोटाले के आरोपों पर बोलते हुए जेटली ने कहा कि जब मैं विपक्ष का नेता था तब कीर्ती आजाद ने कांग्रेस सरकार को पत्र लिखा था, और एक जांच शुरु की गयी थी। यूपीए सरकार की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इसमें कोई बड़ी दिक्कत नहीं है बजाए कुछ तकनीकी गलतियों के। उन्होंने कहा कि इतनी कम लागत में डीडीसीए ने स्टेडियम बनवाया वह बेहद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+