इस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटली

इस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटली

नई दिल्ली। अरुण जेटली इस महीने (अगस्त) से वित्त मंत्री के तौर पर अपना कामकाज संभाल लेंगे। अरुण जेटली का मई माह में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था, जिसके बाद से वो काम से दूर हैं। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और काम पर लौटेंगे। अरुण जेटली को 2014 में आई एनडीए सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था। इस साल मई में ऑपरेशन के लिए उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Arun Jaitley set to resume work as Finance Minister in August

अरुण जेटली 3 महीने बाद इस माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने दफ्तर लौट सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर मौजूद जेटली के दफ्तर में नया केबिन बनाया गया है। 65 साल के जेटली को डॉक्टरों ने तीन महीने तक काम ना करने की सलाह दी थी। तीन माह के आराम के बाद अब वो काम पर लौट सकते हैं।

ऑपरेशन के बाद बीते कुछ समय से जेटली अपने घर पर हैं। हालांकि इस दौरान वो कामकाज पर लगातार नजर रख रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए सरकार का पक्ष भी रखते रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार विपक्ष को घेरते रहे हैं। घर पर स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान ही वो वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। हाल के दिनों में विपक्ष के कई नेताओं ने ये सवाल भी उठाया था कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल हैं या फिर अरुण जेटली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+