देश में पिछले 70 साल में कुछ भी सामान्य नहीं कहा जा सकता: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आजादी के बाद देश में कुछ भी सामान्य नहीं रहा, इसलिए अब कुछ कड़े फैसले तो लेने ही होंगे।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पैट्रोटैक 2016 में अपने संबोधन के दौरान एक बैर फिर से नोटबंदी का विरोध करने के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। वहीं पीएम को जोरदार समर्थन दिया है।

arun

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 70 साल देश में सामान्य कहे जाते हैं लेकिन ऐसा है नहीं। जेटली ने कहा कि पिछले सात दशक में देश को बर्बाद किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि जिस स्थिति में देश है, उसे वहां से निकालने को एक मजबूत नेता की जरूरत है, जो काम नरेंद्र मोदी बखूबी कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि मोदी अपने कंधो पर देश को आगे ले जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों ने देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसले नहीं लिए, बस छोटे-छोटे लाभ देखे। जेटली ने कहा कि पिछले ढाई साल में दुनियाभर में भारत ने एक अलग पहचान बनाई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में आर्थिक बदलाव कोई एक रात में नहीं आते हैं, इसके लिए एक खाका तैयार करना होता है। उन्होंने कहा कि एक रोडमैप बनाकर उस पर चलने के बाद ही अर्थव्यवस्था में बेहतर किया जा सकता है।

पीएम मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सत्ता पक्ष इसे बेहद कड़ा और देश के हित में लिया गया फैसला कह रहा है और लगातार पीएम की तारीफ कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के लोग इसे देश के गरीब और आम आदमी की रोटी छीनना का प्रयास कह रहा है। सत्ता पक्ष लगातार नोटबंदी देश के लोगों के लाइन में खड़े होने की बात उठा रहा है। इस पर दोनों ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+