आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जेटली ने बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली। आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ऐतिहासिक बताया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही इस आइडिया को कांग्रेस लेकर आई हो लेकिन उसे ये नहीं पता था कि इसमें आगे क्या करना है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आधार संवैधानिक रूप से मान्य है, यह गरीबों को गरिमा के साथ शक्ति प्रदान करता है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। ज्यूडिशल रिव्यू के बाद इसे स्वीकार किया गया है। इसके कारण देश के 90 हजार करोड़ रुपये बच रहे हैं। किसी सरकारी योजना में फर्जी या फिर धोखाधड़ी के जरिए लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जरूर इस विचार को लेकर आई लेकिन उसे यह पता ही नहीं था कि इसमें आगे करना क्या है। कांग्रेस पार्टी आधार की सबसे बड़ी विरोधी भी है। अरुण जेटली ने कहा कि आधार तकनीक को आगे बढ़ाने का तरीका है। अगर तकनीक का इस्तेमाल नहीं होगा तो परेशानी होगी।
रविशंकर प्रसाद बोले- आधार संवैधानिक रूप से मान्य है
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जजमेंट ऑफ मूमेंट कहा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को सशक्त करने वाला फैसला है, इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। आधार संवैधानिक रूप से मान्य है, यह गरीबों को गरिमा के साथ शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने पैन कार्ड से आधार को जोड़ने को भी बरकरार रखा है।












Click it and Unblock the Notifications