चिदंबरम के 'कश्मीर की आजादी' वाले बयान पर बोले जेटली, कांग्रेस दे रही है देश को धोखा और कश्मीर में अलगाववाद को दे रही है बढ़ावा
नई दिल्ली। अरुण जेटली ने कहा है कि कश्मीर समस्या कांग्रेस से मिली विरासत है। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने के बजाय कांग्रेस देश के लिए फिर से संकट की स्थिति पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा यूपीए सरकार के 10 साल जम्मू और कश्मीर के लिए बेकार साबित हुए। सरकार ने कोई भी अहम कदम नहीं उठाया, जिसकी वजह से आतंकवाद का मुद्दा टॉप पर है। हम आतंकियों के फंड को कम करने में कामयाब रहे हैं। कश्मीर में पत्थरबाजों की तरफ से होने वाले अधिकतर प्रदर्शन खत्म किया जा चुका है।

जेटली ने कहा कि कांग्रेस देश को धोखा देने का काम कर रही है और जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है। इससे भारत के राष्ट्रहित को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को जल्द से जल्द यह साफ करना चाहिए कि उनके एक लीडर की तरफ से इस गंभीर मुद्दे को लेकर जो बयान आया है वह कांग्रेस का आधिकारि बयान है या नहीं।
क्या कहा था पी चिदंबरम ने?
पी चिदंबरम ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में अर्थव्यवस्था पर रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जब जम्मू और कश्मीर के लोग आजादी की मांग करते हैं तो इसका मतलब है कि वो स्वायत्तता चाहते हैं। वह बोले- जितना मैं कश्मीर को समझ पाया हूं, उससे यह निष्कर्ष निकलता है कि वहां के लोगों को आजादी चाहिए। तो इसका मतलब यह है कि उन्हें स्वायत्तता चाहिए। जम्मू और कश्मीर को लोगों को और अधिक अधिकार देने की जरूरत है और कुछ हिस्सों को स्वायत्तता भी दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। वह बोले कि ये भारत का हिस्सा बना रहेगा, लेकिन आर्टिकल 370 के अनुसार उन्हें और ज्यादा अधिकार देने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications