अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू कैंसर, अमेरिका में करा रहे हैं इलाज

नई दिल्ली। पिछले रविवार को अचानक मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है। सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा अरुण जेटली की जांघ में हुआ है। इसके इलाज के लिए वह न्यू यॉर्क में पहुंचे हुए हैं। य़ह एक प्रकार का ट्यूमर होता है जो शरीर के अन्य भागों में जल्दी से फैलता है। बता दें कि अगले महीने 1 फरवरी को मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री की इस बीमारी के सामने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, वे बजट के समय उपलब्ध नहीं होंगे।

सर्जरी और कीमोथेरेपी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है

सर्जरी और कीमोथेरेपी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है

66 साल के जेटली का पिछले साल 14 मई को एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। रविवार को उनके अमेरिका रवाना होते वक्त माना गया था कि वह गुर्दे की बीमारी से जुड़ी जांच के लिए गए हैं। लेकिन मीडिया में आई खबरों ने सभी को चौंका दिया है। द वायर के मुताबिक, इस कैंसर के लिए फिलहाल सर्जरी करना एक कठिन निर्यण है, क्योंकि पिछले साल ही किडनी ट्रांसप्‍लांट हुआ है। अब किसी भी प्रकार की सर्जरी और कीमोथेरेपी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि उनका शरीर अभी इसके प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं है।

अंतरिम बजट पेश करने पर संशय

अंतरिम बजट पेश करने पर संशय

इस मामले को जानने वाले लोगों की कहना है कि, यह भी संभव है कि, अस्पताल आवश्यक सर्जरी करने और जल्दी ही डिस्चार्ज करने करने में असमर्थ हो। ये सभी समस्याएं उनकी पहले हुए किडनी ट्रांसप्लांट की वजह से हो सकती हैं। इस बीच यह संशय बना हुआ है कि अरुण जेटली की गैर मौजूदगी में मोदी सरकार का अंतरिम बजट कौन पेश करेगा। आधिकारिक रूप से कहा जा रहा है कि वित्‍त मंत्री अरुण जेटली दो हफ्ते पर्सनल लीव लेकर अमेरिका गए हैं।

 मोदी सरकार का अंतरिम बजट कौन पेश करेगा

मोदी सरकार का अंतरिम बजट कौन पेश करेगा

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि, जेटली की अनुपस्थिति में मोदी सरकार का अंतरिम बजट कौन पेश करेगा। पिछले साल जब वह किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए लंबी छुट्टी पर थे, तब रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने वित्‍त मंत्रालय का काम संभाला था। जेटली को ऐसे समय में इलाज के लिए जाना पड़ा है, जब वित्त मंत्रालय में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है। एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि जेटली संभवत: 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+