आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भड़के जेटली, ब्लॉग लिख लगाए आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। अब कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचनाओं पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। बता दें कि, कांग्रेस ने इन आयकर विभाग के छापों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया था। इस पर अरुण जेटली ने एक ताजा ब्लॉग लिखा है। जेटली ने कहा है कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश में छापे से सार्वजनिक धन की निकासी हो रही है।

जेटली ने लिखा कि, कर्नाटक के संबंध में जो साक्ष्य सामने आए हैं, लोक निर्माण विभाग को सार्वजनिक कल्याण के काम के लिए जो धन आवंटित किया गया था, उसका इंजीनियरों ने राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया है।मध्यप्रदेश में, एक संस्थागत तंत्र बनाया गया है, जहां कमजोर वर्गों के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए आवंटित किए गए धन का उपयोग राजनीति में किया जा रहा है।
जेटली ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर तबके में पैसे की कमी है। वे उन लोगों को भी नहीं बख्शते हैं जो बेसहारा हैं। यह भारतीय राजनीति का पाखंड है। इस तरह के अन्याय करने के बाद के लोगों के बीच 'न्याय' की बात करने का दुस्साहस कर रहे हैं। जेटली ने ये बात कांग्रेस के उस वादे पर कही है, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है, तो हर गरीब परिवार के खाते में सालाना 72 हजार रुपये आएंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस न्यूयनतम आय योजना का लाभ देश के गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों को मिलेगा।
जेटली ने विपक्ष की आपत्तियों को गिनाते हुए कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में कहा जाना एक नियमित अभ्यास बन गया है। प्रतिशोध का दावा करना भ्रष्टाचार में कभी भी ठीक बचाव नहीं होगा। भ्रष्टाचार के इतने बड़े काम करने वालों को कार्रवाई के आधार पर आंका जाना चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सरकारों ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications