मोदी सरकार का नया U-टर्न, जेटली ने डिलीट किया 'पलटी वाला' ब्लॉग

केन्द्र में सरकार बनाने से चंद दिनों पहले उन्होंने जनहित की खातिर इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की थी। अब जब कि वो खुद सरकार में हैं तो उन्होंने इस रिपोर्ट को डिलीट कर दिया है।
अरुण जेटली ने अपना वह ब्लॉग ही डिलीट कर दिया है, जिसमें तीन महीने पहले उन्होंने हैंडरसन रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का समर्थन किया था। अरुण जेटली का यह ब्लॉग उनकी साइट arunjaitley.com पर उपलब्ध था, लेकिन अब यह ब्लॉग वहां नहीं दिख रहा है। और तो और, गूगल के कैश से भी इसका सफाया हो चुका है।
आपको बता दें कि इस ब्लॉग में उन्होंने लिखा था कि क्या आर्काइव में रखे रिकॉर्ड्स अनंतकाल के लिए जनता की नजरों से दूर रखे जाएंगे? इन दस्तावेज को अनिश्चितकाल के लिए 'टॉप सीक्रिट' बनाए रखना जनहित में नहीं होगा। अब रक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने हैंडरसन रिपोर्ट को पूर्ण या आंशिक तौर पर सार्वजनिक करने से इंकार करते हुए इसे देश हित के खिलाफ बताया है।
गौरतलब है कि अरुण जेटली यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे, तो उन्होंने सरकार के इस रुख का कड़ा विरोध किया था। ऐसा लगता है कि अब उस विरोध को भी हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications