राफेल, एनपीए को लेकर सवालों पर जेटली ने राहुल गांधी को कहा, 'मूर्ख शहजादा'

राफेल को लेकर सवालों पर जेटली ने राहुल गांधी को कहा, मूर्ख शहजादा

नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एनपीए और राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। फेसबुक पर लिखे एक लंबे पोस्ट में जेटली ने राहुल को 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' कहा है। जेटली ने कहा कि राहुल उस रणनीति पर काम कर रहे हैं जहां एक झूठ तैयार कर उसे बार-बार बोला जाता है। राफेल और एनपीए पर वो यही कर रहे हैं।

Arun Jaitley attacks Rahul Gandhi calls him Clown Prince in his blog post

जेटली ने लिखा है कि राहुल गांधी दो झूठ बोल रहे हैं। एक तो राफेल डील पर, दूसरा मोदी सरकार के 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफ कर देने को लकर। इन दोनों ही मामलों में राहुल गांधी की बातों में रत्तीभर सच्चाई नहीं है। राहुल उद्योगपतियों के जिस लोन माफी की बात कर रहे हैं वह 2014 से पहले हुआ है। वहीं यूपीए के जाने के वक्त एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपए था।

जेटली ने कहा है कि सच तो ये है कि एनपीए की रिकवरी या कमी के लिए यूपीए सरकार में कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया। 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक असेट क्वॉलिटी रिव्यू किया था। एनपीए कार्पेट के अंदर छुपा हुआ था, पारदर्शी तरीके से जब बैंकों ने स्वीकार किया तो पता चला कि एनपीए 8.96 लाख करोड़ रुपए था।

बता दें कि बैंकों में बढ़ते एनपीए और कमजोर होते रुपए को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल कर रहे हैं। वहीं फ्रांस के साथ राफेल विमानों की डील में भी वो बड़े घपले की बात कह रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+