देश की टैक्स व्यवस्था को एक साथ लाने के लिए आई जीएसटी- अरुण जेटली
देश के टॉप चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की ओर देख रही है।
नई दिल्ली। देश में जीएसटी लागू होने के बाद शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली एक कार्यक्रम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से रुबरु हुए। ICAI में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश की टैक्स व्यवस्था को एक साथ चलाने के मकसद से जीएसटी का जन्म हुआ है।

देश के टॉप चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की ओर देख रही है। सभी ये सोच रहे हैं कि कि कैसे दुनिया में चल रही आर्थिक मंदी के बीच भारत आगे बढ़ रहा है। अरुण जेटली ने कहा जीएसटी के लागू होने के बाद देश की इकॉनमी ग्रोथ बढ़ेगी। साथ ही अरुण जेटली ने कहा कि देश की मोदी सरकार इकॉनमी को मजबूत करने के लिये लगातार कड़े फैसले ले रही है और आगे भी लेगी। जेटली ने कहा कि जीएसटी से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार खत्म होगा। अभी तक टैक्स चोरी के रास्ते ढूंढे जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
आपको बता दें कि देशभर में 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर देशभर में एक टैक्स सिस्टम को लागू कर दिया। जीएसटी को लेकर कई दिनों से चर्चा है लेकिन ये किस तरह से काम करेगा इसको लेकर कई तरह की दुविधाएं भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications