वो नरेंद्र मोदी की मौत चाहती थी, अरुण जेटली ने किया उसके किताब का विमोचन- सुब्रमण्यन स्वामी
OPINDIA की खबर के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 28 अप्रैल 2017 को एनडीटीवी की पत्रकार सुनेत्रा चौधरी की किताब का विमोचन किया था।
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर बड़ा हमला किया है। स्वामी ने ट्वीट किया है कि अरुण जेटली ने किसी ऐसे व्यक्ति की किताब का विमोचन किया है जो नरेंद्र मोदी की मौत की आशंका को लेकर बेहद उतेजित थी। सुब्रमण्यन स्वामी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट OPINDIA में छपे एक आर्टिकल पर ट्वीट किया है कि अरुण जेटली ने उस महिला पत्रकार की किताब का विमोचन किया है जो नरेंद्र मोदी की मौत चाहती थी।

OPINDIA की खबर के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 28 अप्रैल 2017 को एनडीटीवी की पत्रकार सुनेत्रा चौधरी की किताब का विमोचन किया था। इस बावत वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट भी किया गया था। इस किताब का नाम 'बिहाइंड बार' है। किताब में जेल में वक्त गुजारने वाले मशहूर हस्तियों का उल्लेख है।
एनडीटीवी की पत्रकार सुनेत्रा चौधरी ने एक बार पीएम मोदी को लेकर एक ट्वीट किया था, जो काफी विवादों में रहा था। 30 अक्टूबर 2009 को इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'नरेंद्र मोदी को स्वाइन फ्लू है-मुझे पता नहीं क्यों लेकिन ये खबर मुझे सचमुच में एक्साइटमेंट दे रही है।' आपको बता दें कि साल 2009 में भारत में स्वाइन फ्लू का जबर्दस्त प्रकोप देखने को मिला था। इस बीमारी की वजह की से तब देश में एक हजार लोगों की मौत हो गई थी। वेबसाइट के मुताबिक 30 अक्टूबर 2009 को गुजरात सरकार ने घोषणा की थी कि नरेंद्र मोदी जो कि उस वक्त गुजरात के सीएम थे और रूस के दौरे से तुरंत लौटे थे, उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। सुनेत्रा चौधरी ने इस ट्वीट को लेकर ना तो कोई सफाई दी और ना ही डिलीट किया। यह ट्वीट आज भी उनके अकाउंट पर है।












Click it and Unblock the Notifications