जेल में फिक्स हुई बेटे की शादी की खातिर पैरोल पर बाहर आया डॉन अरुण गवली

मुंबई। माफिया सरगना से राजनेता बने अरुण गवली अपने इकलौते बेटे महेश गवली की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर लौट आया है। अरुण गवली के बेटे की शादी शनिवार (9 मई) को होने जा रही है। बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अरुण गवली (63) को बंबई उच्च न्यायालय से 15 दिन की पैरोल मिली है। वह मंगलवार दोपहर जेल से बाहर निकला और बुधवार को मुंबई आया। हत्या के अपराध में दोषी और नागपुर की केंद्रीय कारावास में उम्रकैद की सजा काट रहे गवली का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

Arun Gawli returns home for son's wedding
वह सात बसों के काफिले और मोटरबाइकों पर सवार दर्जनभर युवाओं और अपने समर्थकों के साथ दक्षिण मुंबई के दागदी चॉल में पहुंचे। महेश अरुण गवली (27) की शादी नागपुर की कृतिका अहीर (20) से शनिवार को यहां धूमधाम के साथ की जाएगी। अपने पिता को घर वापस देखकर गवली की बेटी गीता ने कहा कि 'राजा' लौट आया है। गीता ने मीडिया को बताया कि उनके घर पर पिछले कई सप्ताह से शादी की तैयारियां की जा रही हैं।

महेश और कृतिका को पहली नजर में हो गया था प्यार

27 साल के महेश और कृतिका को पहली ही नज़र में एक-दूसरे से प्यार हुआ। दोनों के घरवालों ने महेश के पिता और अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली से मिलकर शादी की डेट फिक्स कर दी। सबसे रोचक बात यह है कि शादी की तारीख किसी रेस्टोरेंट या होटल के रूम में नहीं, बल्कि जेल की चार दिवारी में फिक्स हुई क्योंकि अरुण उस वक्त जेल में बंद थे।

आपको बता दें कि गवली के इकलौते बेटे महेश रियल स्टेट का बिज़नेस करते हैं। महेश और कृतिका के बीच प्यार की शुरुआत नागपुर से हुई। महेश नागपुर में एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे, तब उन्होंने पहली बार कृतिका को देखा था। कृतिका पेशे से प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+