'क्या ये असली लग रहीं'? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तैयार की भारतीय ड्रेस में महिलाओं की तस्वीर, हुईं वायरल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)- जिसका चलन पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ लोगों का मानना है कि ये भविष्य में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स इसे इंसानों की तबाही का एक जरिया बताते हैं। कुछ वक्त पहले AI ने कुछ पुरुषों की तस्वीर बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तो वहीं अब उसने अलग-अलग राज्यों से भारतीय महिलाओं की तस्वीरें बनाई हैं।

असल में ये मौजूद नहीं
माधव कोहली नाम के शख्स ने इन तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें अलग-अलग राज्यों की संस्कृति के हिसाब से महिलाओं की वेशभूषा है। माना जाता है कि AI ने जो तस्वीरें बनाई हैं, वैसी कोई महिला पृथ्वी पर मौजूद नहीं है। इन फोटोज के साथ माधव ने लिखा कि भारतीय महिलाओं की तस्वीर जो स्टीरियोटाइपिकल डिस्क्रिप्शन और एआई का उपयोग करके बनाई गई हैं। हर फोटो में एक अनूठा स्पर्श है, जो प्रत्येक राज्य की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

क्यों हो रही आलोचना?
वैसे सोशल मीडिया यूजर्स को ये तस्वीरें पसंद आईं, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। उनका मानना है कि जो तस्वीरें AI ने बनाई हैं, वो वास्तविकता से मेल नहीं खाती। उनको देखने से ही लग रहा कि वो कंप्यूटर द्वारा बनाई गई हैं। गोवा की फोटो पर एक शख्स ने लिखा कि इस फोटो को तो मैं अपने राज्य का अपमान मानूंगा।

महाराष्ट्र की फोटो पर क्या हुआ?
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा कि आप मान रहे हैं, मुंबई की सभी महिलाएं नेटफ्लिक्स इंडिया शो और फिल्मों के पात्रों की तरह दिखती हैं। हालांकि बहुत से लोग AI की तारीफ कर रहे। उनका मानना है कि उसने खूबसूरत महिलाओं को बनाया है, जो भारतीय परिधान में बहुत ही खूबसूरत लग रहीं।

क्या है AI?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंफ्यूटर साइंस का सबसे विकसित रूप है। सामान्य भाषा में कहें तो इसका मतलब है कि एक मशीन में सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना। AI में इंसान बस कंप्यूटर को शुरुआती दिशानिर्देश दे देते हैं, इसके बाद वो खुद ही टॉस्क को पूरा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications