धारा 370: 10 दिनों के सस्पेंस में पूरा हुआ मोदी का 'मिशन कश्मीर', देखिए टाइमलाइन
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त 2019 को धारा 370 हटा ली गई है। अब इस राज्य के पास विशेष राज्य का दर्जा नहीं है। सोमवार को इस प्रस्ताव के राज्यसभा में आने के बाद से जम्मू कश्मीर में पिछले 15 दिनों से जारी सस्पेंस पर भी फुल स्टॉप लग गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल जब से घाटी का दौरा करके लौटे थे तब से ही घाटी में सुगबुगाहट होने लगी थीं। आपको बता दें कि घाटी से धारा 370 हटने के साथ ही धारा 35ए भी अपने आप ही हट गया है। आइए आपको बताते हैं कि पिछले 15 दिनों में घाटी में क्या-क्या हुआ और कैसा सस्पेंस कायम रखा गया।

एनएएस डोवाल दो दिनों के दौरे से लौटे
जुलाई के आखिरी हफ्ते में एनएसए डोवाल कश्मीर के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे।
- केंद्र सरकार की ओर से घाटी में 10,000 अतिरिक्त सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के आदेश दिए गए।
- इस बीच पूर्व आइएएस ऑफिसर शाह फैसल ने ट्वीट किया और लिखा कि इतने जवानों की तैनाती का मतलब है कि घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है।
- केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि अर्धसैनिक बलों के इन जवानों को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशंस को और ताकतवर बनाने के मकसद से रवाना किया गया है।
- जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग के मुताबिक इन अतिरिक्त जवानों को नॉर्थ कश्मीर में तैनात किया जाएगा।
- जवानों को देश के अलग-अलग हिस्से से एयरलिफ्ट करके कश्मीर घाटी लाया गया।
- इंटेलीजेंस एजेंसियों की तरफ से एक अगस्त को अलर्ट जारी कर अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की चेतावनी दी गई।
- एक अगस्त को ही दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
- 2 अगस्त को एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की पेशकश की, ऑफर भारत ने ठुकराया।
- 28,000 जवानों के कश्मीर रवाना होने की खबर, एलओसी पर सेना को अलर्ट किया गया और एयरफोर्स ने सॉर्टीज को बढ़ाया।
- दो अगस्त को ही शाम करीब 3:30 बजे जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से तुरंत घाटी खाली करने को कहा गया।
- अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर सेना को पाकिस्तान में मिली रिमोट कंट्रोल्ड लैंडमाइन डिवाइस मिली।
- पीडीपी मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ ही शाह फैसल और उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की।
- राज्यपाल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि राज्य के विशेष दर्जे से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और राजनीतिक दल सुरक्षा के मसले से दूर रहें।
- 3 अगस्त को किश्तवाड़ में माछेल माता यात्रा को किया गया कैंसिल, 5,000 से ज्यादा यात्रियों और पर्यटकों ने छोड़ा कश्मीर।
- जम्मू में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनाती के आ
- इंडियन एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबामास्टर यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए रवाना।
- राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तरफ से फिर बयान दिया गया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं कि राज्य में 370 को हटाने की तैयारी है।
- 4 अगस्त को घाटी में इंटरनेट,मोबाइल और लैंडलाइन सेवाएं ब्लॉक, स्कूल, कॉलेज भी बंद।
- उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर में नजरबंद किया गया।
- 5 अगस्त 11 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications