जम्‍मू-कश्‍मीर से Article 370 हटने पर इस एक्ट्रेस ने इस तरह दी पीएम मोदी को बधाई, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में भारी हंगामे के बीच इस प्रस्‍ताव को पेश कर दिया। जिसके बाद से इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। हर वर्ग अपनी राय रख रहा है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपने-अपने रिएक्शन दिये हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए पीएम मोदी को बधाई दे रही हैं। वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा है। इस वीडियो में दीपशिखा नागपाल ने बताया कि वह काफी खुश हैं कि कश्मीर एक अलग राज्य बन गया है। जानिए और क्‍या कहा है दीपशिखा नागपाल ने

जो सपने में नहीं सोच सकते थे वो पीएम मोदी ने कर दिखाया

जो सपने में नहीं सोच सकते थे वो पीएम मोदी ने कर दिखाया

इस वीडियो में उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के लिए हैट्स ऑफ, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम पर काफी गर्व है। अब कश्मीर एक स्वतंत्र राज्य बन चुका है, अब वहां टूरिस्ट आ सकेंगे जो इससे पहले वहां आने से बहुत डरते थे। वहां लोग अब निवेश करेंगे, जिससे साख भी बढ़ेगी। यह काफी अच्छा एहसास है कि वहां भी अब भारत माता का ही झंडा लगेगा। जो हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे, वो चीज नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। इसलिये सबको बधाई हो, मेरा भारत महान।"

पायल रोहतगी ने भी जारी किया वीडियो

इसके अलावा एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी आर्टिकल 370 हटने पर भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही एकता कपूर, अशोक पंडित और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपने रिएक्शन दिए हैं। वीडियो में पायल खुद नजर आ रही हैं। वह सीधे कैमरे पर आती हैं और कहती हैं, नमस्कार मैं हूं पायल रोहतगी और आज मैं आपके साथ ये इन्फॉर्मेशन शेयर करना चाहती हूं कि आर्टिकल 370 हट गया है। हमारे देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्टिकल 370 को निकालने के लिए हस्ताक्षर कर दिए हैं। पायल ने कहा, उन्होंने ऐसा कर इतिहास रचा है। महान दलित नेता जो कि हमारे देश के राष्ट्रपति हैं उन्होंने ये काम किया है। ये जानकारी गृह मंत्री अमित शाह जी ने सदन में दी। इस बारे में बात करते हुए पायल ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रिया कहा। वहीं बीजेपी को वोट कर सत्ता में लाने वाले देशवासियों को धन्यवाद कहा।

क्‍या है आर्टिकल 370

जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ कैसा संबंध होगा, इसका मसौदा जम्मू-कश्मीर की सरकार ने ही तैयार किया था। जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा ने 27 मई, 1949 को कुछ बदलाव सहित आर्टिकल 306ए (अब आर्टिकल 370) को स्वीकार कर लिया। फिर 17 अक्टूबर, 1949 को यह आर्टिकल भारतीय संविधान का हिस्सा बन गया। धारा 370 के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता, झंडा भी अलग है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रध्वज या राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अपराध नहीं होता है। देश के सुप्रीम कोर्ट के सभी आदेश जम्मू-कश्मीर में मान्य नहीं होते हैं। संसद जम्मू-कश्मीर को लेकर सीमित क्षेत्र में ही कानून बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+