Article 370: अगर आज चुनाव होता है तो भाजपा राजीव गांधी के 400 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी- यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस फैसले के बाद अगर मौजूदा हालात में आम चुनाव कराए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में राजीव गांधी की रिकॉर्ड जीत को भी पीछे छोड़ देगी। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकलुभावन फैसला है, इसका जम्मू कश्मीर से कुछ भी लेना देना नहीं है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर आज चुनाव हो तो भाजपा कितनी सीट जीतेगी तो यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा राजीव गांधी का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे

राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे

बता दें कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में राजीव गांधी को लोगों की जबरदस्त सहानुभूति हासिल हुई थी और कांग्रेस ने रिकॉर्ड 400 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से संबंधित आर्टिकल 370 और 35ए को लेकर सरकार ने जो फैसला लिया है वह पूरी तरह से राजनीतिक फैसला है, इसका जम्मू कश्मीर से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया इस तरह से की गई है कि आने वाले समय में चुनाव में जीत दर्ज की जा सके।

नोटबंदी से की तुलना

नोटबंदी से की तुलना

यशवंत सिन्हा ने सरकार के फैसले की तुलना 2016 में की गई नोटबंदी से की है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी आर्थिक कदम नहीं था, यह एक राजनीतिक कदम था, उसी तरह से यह भी राजनीतिक कदम है, इसका जम्मू कश्मीर से कुछ भी लेना देना नहीं है, क्योंकि अगर इस फैसले का जम्मू कश्मीर से कुछ लेना देना होता तो वहां के लोगों से इस बाबत राय ली गई होती और उन्हें भरोसे में लिया जाता।

अमित शाह ने किया था ऐलान

अमित शाह ने किया था ऐलान

बता दें कि सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिल 370 और 35ए को खत्म किए जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से यह मसला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अनुच्छेद 370 हटाने के ऐलान के बाद अब राज्य के सभी हिस्सों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जम्मू संभाग में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर है। जम्मू शहर समेत इस संभाग के 10 जिलों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है। जम्मू की सड़कों पर बैरीकेडिंग करके वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, लेकिन शहर को कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+