तारिक फतेह का बड़ा बयान, कहा-पाकिस्तान अनपढ़ लोगों का देश और इमरान खान से बड़ा कोई बेवकूफ नहीं
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, खुद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत को परमाणु बम की धमकी दे डाली है, हालांकि वो इस वक्त अपने ही वतन में लोगों के निशाने पर हैं , तो वहीं इस ज्वलंत मुद्दे पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी अपनी राय रखी है और जमकर इमरान खान पर हमला बोला है।

'भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी'
TV9 भारतवर्ष को दिए गए EXCLUSIVE इंटरव्यू में तारिक फतेह ने कहा कि मुझे ये कहते हुए बिल्कुल एतराज नहीं है कि आज भारत, पाकिस्तान के सामने रॉयल टाइगर की तरह दहाड़ लगा रहा है और हिमालय की तरह मजबूती से खड़ा है, भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी है और इन सबके लिए पूरा क्रेडिट भारत की मोदी सरकार को जाता है, जिसने इमरान खान को ये जता दिया कि अपने वतन की हिफाजत कैसे की जाती है।

तारिक फतेह ने की पीएम मोदी की तारीफ
तारिक फतेह ने कहा कि अब तक पाकिस्तान की धमकियों से भारत दब जाता था कि ये बावले लोग क्या करेंगे लेकिन जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे कहा कि 370 और 35 ए खत्म हो रहा है और जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा पिछले 5 हजार साल से है, तब समझ में आया कि हिंदुस्तान में कोई नेता सख्त फैसला ले सकता है और इसी वजह से ये (पाकिस्तानी) को मिर्ची लगी है।
भारत के मुस्लिम मोदी सरकार के साथ इसलिए भड़का है पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार पर वार करते हुए तारिक फतेह ने कहा कि मैं 1965 के युद्द से देख रहा हूं कि किस तरह से पाकिस्तान में ये कहा जाता था कि ये लोग ( भारतवासी) साग-पात खाने वाले लोग हैं, इन्हें गोश्त वालों की ताकत का अंदाजा क्या है, एक पाकिस्तानी 10 भारतीयों को खा जाएगा, इस बार भी पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत का मुसलमान आर्टिकल 370 के खत्म होने पर पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ, भारत का हर मुसलमान, आज मोदी सरकार के फैसले के साथ है, बस इसी वजह से ये (पाकिस्तानी) बौखलाए हुए हैं।

इमरान खान से बड़ा कोई बेवकूफ नहीं
इसके साथ ही तारिक फतेह ने ये भी कहा कि आपको जानकर हैरत होगी कि पाकिस्तान की जनता में से किसी को भी 370 के बारे में कुछ नहीं पता है, वहां के किसी डिप्लोमैट ने इसके बारे में नहीं पढ़ा है, पाकिस्तान अनपढ़ लोगों का देश है, फ़कीरों वाली हालत है पाकिस्तान की, कभी चीन के आगे भीख मांग रहे हैं, कभी सऊदी अरब और कभी अमेरिका के आगे और ये किसी के लिए ईमानदार नहीं हैं, पैसे के अलावा ये मुल्क अक्ल, सोच, ईमानदारी, हर मामले में दिवालिया है, यहां केवल नफरत पैदा की जा रही है।
'इमरान खान से बड़ा कोई बेवकूफ नहीं'
तारिक फतेह ने इमरान खान के हालिया बयान और ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि ये पागल और बेवकूफ हैं, इन्हें इतना नहीं पता कि भारत में पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान हैं, यहां का मुस्लिम पढ़ा-लिखा, धनी, आत्मनिर्भर और सिर उठाकर चलता है, उसे बराबरी का दर्जा मिला हुआ है, वो वोट दे सकता है, जुलूस निकाल सकता है, हज जा सकता है, दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान, भारत में रहते हैं, यहां के शिया भी सिर उठाकर जीते हैं, उन्हें दूसरे मुल्कों की तरह इंडिया में रहने के लिए झूठ नहीं बोलना पड़ता।
चोर हुकूमत के अंडर में है पाकिस्तान
जबकि उसी जगह पाकिस्तान में न शिया रह सकते हैं, न अहमदी रह सकते हैं, आपको कोई अंदाजा नहीं है कि बलूचिस्तान में क्या बर्बरता हो रही है, क्या इमरान खान को किसी ने ठेका दिया है इस्लाम की बात करने का? , आज पाकिस्तान में शिक्षा, तरक्की की कमी है, लेकिन वहां जेहाद के नाम पर नफरत बोई जा रही है, स्कूल खाली पड़े हुए हैं लेकिन इमरान खान, परमाणु बम बनाने की पैरवी कर रहे हैं, एक निहायत ही बेकार इंसान को पाकिस्तान की आवाम पर थोप दिया गया है, इन्हें तो 70 की उम्र में फिर से एक शादी करके उसी में बिजी कर देना चाहिए और देश को इनके चंगुल से छुड़ा लेना चाहिए, पाकिस्तान सबसे ज्यादा करप्ट, बेईमान और चोर हुकूमत के अंडर में है, जो मुल्क को लूट रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications