कश्मीरी लोगों को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने से सबसे ज्यादा परेशान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है। यही वजह है कि वो लगातार अपना विरोध जताने के लिए तरह-तरह के फैसले ले रहा है। उसकी कोशिश कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की भी है। बावजूद इसके पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि, कश्मीर को लेकर पाकिस्तान में मचे हाहाकार का असर ही है कि वहां के सेलिब्रिटिज भी इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने एक बार फिर से कश्मीर के लोगों को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कश्मीरी लोगों के विचारों दबाया जा रहा है।

वीना मलिक ने कश्मीरी लोगों को लेकर कही ये बात
जम्मू और कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए वीना मलिक ने कहा, "बोलने यानी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्वतंत्रता का मूल मानवाधिकार है और कश्मीर में संचार के सभी चैनलों को अवरुद्ध कर दिया गया है। दुनिया ये नहीं जानती कि कश्मीर में क्या हो रहा है? कश्मीरी लोगों के विचारों को क्यों दबाया जा रहा है? दुनिया के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आखिर क्या छिपाने की कोशिश कर रहा है?"
कश्मीरी लोगों के विचारों को क्यों दबाया जा रहा है: वीना मलिक
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के इस ट्वीट पर उन्हें यूजर्स ने जमकर घेरा है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे एक बात पूछना है कि अगर दुनिया को पता नहीं है कि कश्मीर में क्या हो रहा है तो आप लोग कैसे कह सकते हैं कि भारतीय सरकार कश्मीरियों का दमन कर रही है। बेवजह तुक्के मारे जा रहे हो, वास्तव में तुम्हारी दुकान बंद हो चुकी है ये रोना उसका है ना...।' एक और यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान का बज गया बैंड, कश्मीर बनेगा स्विट्जरलैंड।'
वीना मलिक को यूजर ने घेरा, दिया ये जवाब
ये कोई पहली बार नहीं है जब वीना मलिक ने कश्मीर को लेकर इस तरह का ट्वीट किया है। हाल ही में वीना मलिक ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'भारत सरकार को कश्मीर में स्वायत्ता बहाल करनी चाहिए, वरना अराजकता हो सकती है, जिससे भयानक हालात पैदा हो सकते हैं।" एक और ट्वीट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लिखा था, 'ऐसे समय में मुझे पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा होने का गर्व महसूस हो रहा है। हमारे एक्टर्स आगे आएं और एक ऐसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई जो इस समय चिंता का विषय है, इस क्रूरता और अन्याय को समाप्त करने का वक्त है।'

धारा 370 खत्म होने से पाकिस्तान में मचा हाहाकार
बता दें कि शुक्रवार को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरकार की सिफारिश पर जम्मू कश्मीर पुनर्गठन कानून को मंजूरी दी। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को लेकर भारत के राष्ट्रपति की ओर से गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, 'जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 2 के खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप, केंद्र सरकार ने इसके लिए 31 अक्तूबर 2019 का दिन निर्धारित किया है।' संसद ने इस विधेयक को इसी सप्ताह मंजूरी प्रदान की थी। इस नए विधेयक के अस्तित्व में आने के बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की तरह विधानसभा होगी और लद्दाख चंडीगढ़ की तरह विधायिका के बिना केंद्र शासित प्रदेश होगा। इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कानून और व्यवस्था का जिम्मा केंद्र सरकार के पास होगा।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications