Article 370 हटने के 73 दिन बाद क्या ऐसे दिखते हैं उमर अब्दुल्ला ?
नई दिल्ली- नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 4 अगस्त की रात को नजरबंदी के बाद से उनकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन, अब उनके नाम की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर चल रही है, उसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। फोटो में उनकी सफेद-काली दाढ़ी दिख रही है। हालांकि, ये तस्वीर कब की है और किसने ली है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वैसे ये तस्वीर उनकी पार्टी की ओर से ही आगे बढ़ाया गया है। वैसे दिलचस्प बाते ये है कि दो महीने की नजरबंदी के बावजूद अब्दुल्ला अपने पुराने अंदाज में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनपर हिरासत का दबाव बिल्कुल ही नजर नहीं आ रहा है।

सोशल मीडिया पर चल रही उमर अब्दुल्ला की नई तस्वीर में वे नीले कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी दाढ़ी भी काफी बढ़ी हुई नजर आ रही है। बता दें कि 5 अगस्त को आर्टिकल-370 हटाए जाने के पहले से ही वे नजरबंद हैं और उसके बाद से वे कभी भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं पड़े हैं। सोशल मीडिया में आई तस्वीर से ये भी पता चल रहा है कि उमर को पता है कि कोई उनकी फोटो खींच रहा है, क्योंकि वे कैमरे की तरफ ही देखते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर उमर की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की ओर से ही जारी की गई है, लेकिन वन इंडिया इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि ये तस्वीर कब ली गई है।
गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट के तहत नजरबंद रखा गया है। हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को उनसे मुलाकात की इजाजत भी दी गई थी। हो सकता है कि तभी किसी ने उमर की ये तस्वीर ली हो, लेकिन पुख्ता तौर पर इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
इस बीच राज्य सरकार ने धीरे-धीरे कुछ नेताओं की रिहाई की भी शुरुआत कर दी है और भरोसा दिया है कि सभी नेताओं को एक-एक करके छोड़ दिया जाएगा। सरकार ने पिछले कुछ दिनों में राज्य में लागू कई तरह की पाबंदियां भी खत्म की हैं। इसके तहत कश्मीर घाटी में करीब 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल सेवा को भी फिर से शुरू किया गया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications