Article 370: मोदी सरकार पर बरसीं सोनाली बोस, कहा- दो हफ्ते से जायरा वसीम से नहीं हुई बात

नई दिल्‍ली। जबसे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा है, वहां पर संचार और इंटरनेट सुविधाओं को बंद कर दिया गया है, इस बात को लेकर काफी सेलिब्रेटी पहले ही अपनी राय सोशल मीडिया पर रख चुके हैं लेकिन राज्य में संचार व्यवस्था को बंद होने पर जिस तरह से फिल्ममेकर सोनाली बोस ने अपना गुस्सा मोदी सरकार पर निकाला है, वो काफी चौंकाने वाला है, उन्होंने अपनी नाराजगी इंस्टा पर व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले पर बरसीं सोनाली बोस

अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले पर बरसीं सोनाली बोस

अपनी पोस्ट में The Sky Is Pink की फिल्ममेकर ने कश्मीरी अभिनेत्री और धर्म की वजह से बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं जायरा वसीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है, फिल्ममेकर सोनाली बोस ने लिखा है कि NotmyIndia. दो हफ्ते हो गए जम्मू-कश्मीर में संचार सुविधाओं को बंद हुए, मेरा दिल भारी है क्योंकि भारत के लोकतंत्र पर काले बादल छाए हैं., 90 के दशक से जब कांग्रेस की सरकार थी, घाटी के लोगों के साथ हुए भयानक मानवाधिकारों के उल्लंघन से मेरा दिल दुखा है. मासूम युवाओं की गुमशुदगी और हत्या कोई नई बात नहीं है लेकिन इस सरकार ने तो सारी हदें पार कर दी हैं।

कहां है मेरी बच्ची जायरा वसीम?

मैं हर भारतीय से पूछना चाहती हूं कि रातोंरात आपके राज्य को दो भागों में बांट दिया जाए और उसे केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया गया हो? तो आपको कैसा महसूस होगा? अभी भी वहां पर ब्लैकआउट है, पर्सनली मैं वहां किसी को इससे पहले नहीं जानती थी लेकिन अब वहां मेरी एक बच्ची है, जायरा वसीम, फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की दिल और आत्मा, मैं पिछले एक साल से उसे और उसके परिवार को जानती हूं. उनके साथ जम्मू-श्रीनगर में काफी वक्त बिताया. ये सब होने के 1 दिन पहले मैं उनके साथ जम्मू में थी लेकिन दो हफ्तों से मेरी उससे बात नहीं हो पाई है।

मुझे जायरा वसीम की बहुत चिंता हो रही है: सोनाली

मुझे जायरा वसीम की बहुत चिंता हो रही है: सोनाली

मैं उसे ईद की मुबारक बाद तक नहीं दे पाई, जिस वक्त सेना की तैनाती वहां हो रही थी तो वो काफी सहमी हुई थी, उसने मुझसे कहा था कि उसे सब बहुत अजीब लग रहा है, को मैंने उसे कहा था कि डरो मत, लेकिन मैं अब उसके लिए चिंतित हूं, ना जाने मेरी बच्ची कैसी होगी।

मजहब के लिए जायरा ने छोड़ा बॉलीवुड

मजहब के लिए जायरा ने छोड़ा बॉलीवुड

गौरतलब है कि इस्लाम के लिए फिल्मी दुनिया को टाटा-बॉय-बॉय कहने वाली जायरा वसीम ने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम किया है , ये फिल्म जायरा की लास्ट फिल्म है जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, इस फिल्म में जायरा के अलावा प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, ये मूवी अक्टूबर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+