Viral Video: बिग बॉस के बाद ईंट उठाती नजर आईं अर्शी खान, जानिए इस मजबूरी का सच
मुंबई। बिग बॉस 14 में अपनी उर्दू से दर्शकों और सलमान खान का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस अर्शी खान अब ईंटें उठाती नजर आई हैं। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है, ऐसा उन्होंने किसी मजबूरी में नहीं बल्कि इंस्टाग्राम रील वीडियो बनाने के लिए किया है। सोशल मीडिया पर उनके इस शॉर्ट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ फैंस भर-भर के अर्शी खान पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, तो कुछ उनके ईंट उठाने से परेशान दिखाई दिए। बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर एंट्री लेने वालीं अर्शी खान अब अपने वीडियो के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।

ईंट उठाती नजर आईं अर्शी खान
अर्शी खान का इंस्टाग्राम उनके फोटो और वीडियोज से भरा पड़ा है, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने किसी पोस्ट को लेकर वायरल हुई हों। अपने लेटेस्ट वीडियो में अर्शी ईंटें उठाती दिखाई दे रही है। वीडियो से पता चलता है कि वह किसी ईंट के भट्टे पर पहुंची है और वहां यह क्लिप शूट किया है। इस दौरान अर्शी खान डांस करती भी दिखाई दीं। हालांकि फैंस अब यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने ये वीडियो क्यों बनाया है।

शूटिंग से मिले ब्रेक में रिकॉर्ड किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अर्शी खान का यह वीडियो एक फिल्म के सेट का है। अर्शी फिलहाल उसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है जिसमें अर्शी खान मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वायरल हो रहा वीडियो अर्शी खान ने शूटिंग के बीच मिले ब्रेक के दौरान रिकॉर्ड करवाया है। बता दें कि अर्शी ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग का जिक्र किया था।

फिल्म में चंपा का किरदार निभाएंगी अर्शी खान
उन्होंने कहा था, 'मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हूं, डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ने फिल्म के मुख्य किरदार के लिए मुझे चुना है। मेरी डेब्यू फिल्म में लोग मुझे एक नए अवतार में देखने वाले हैं।' फिल्म के बारे में बताते हुए अर्शी कहती हैं, 'मूवी में मैं एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हूं, जिसका नाम चंपा है। फिल्म की कहानी चंपा के इर्द गिर्द ही घूमती है, बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है।'

अर्शी खान की उर्दू के सलमान खान भी फैन
बिग बॉस 14 की एक्स-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने हाल ही में बताया था कि सलमान खान की दिली ख्वाहिश है कि यूलिया वंतूर उर्दू सीखें। अर्शी खान ने दावा किया कि सलमान खान ने बिग बॉस 14 के बाद हुई पार्टी में यूलिया वंतूर से उनकी मुलाकात कराते हुए यह बात कही थी। सलमान खान भी उनकी उर्दू भाषा की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि कई बार सलमान खान 'वीकेंड का वार' में अर्शी खान की खिंचाई भी करते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 की सक्सेस पार्टी में सलमान खान ने यूलिया के सामने अर्शी के उर्दू की तारीफ की। सलमान की तारीफ सुन अर्शी भी बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड' यूलिया वंतूर को उर्दू सिखाना चाहते हैं सलमान खान, बिग बॉस 14 की अर्शी खान ने किया ये खुलासा












Click it and Unblock the Notifications