संबित पात्रा से डिबेट के दौरान अर्शी खान नहीं बता पाईं POK का फुलफॉर्म, Video वायरल होने के बाद हुईं ट्रोल

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस अर्शी खान टीवी डिबेट के दौरान POK का फुलफॉर्म नहीं बता पाने को लेकर ट्विटर पर वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने डिबेट का वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली: बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस अर्शी खान (Arshi Khan) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जनरल नॉलेज की खिंचाई कर रहे हैं। असल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के साथ एक टीवी डिबेट के दौरान अर्शी खान POK का फुलफॉर्म नहीं बता पाईं। जब बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अर्शी खान को कहा कि आप POK पर इतनी बातें कर रही हैं तो उसका मतलब भी एक बार समझा दीजिए...तो उन्होंने जवाब देने से ही मना कर दिया। सोशल मीडिया पर इस टीवी डिबेट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Arshi Khan

संबित पात्रा ने शेयर किया टीवी डिबेट का वीडियो

अर्शी खान ने जिस टीवी डिबेट में हिस्सा लिया था, उसका टॉपिक एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी थी। इस डिबेट में अर्शी खान कंगना रनौत के विरोध में बोल रहीं थी। संबित पात्रा ने इस डिबेट का वीडियो शेयर कर लिखा है- PoK मतलब (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर)।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शी खान ये कह रही हैं कि कंगना ने मुंबई को पाकिस्तान कहा...इसी बात पर संबित पात्रा ने कहा कि कंगना ने PoK कहा था। PoK पाकिस्तान नहीं है। बात इतनी बढ़ी कि संबित पात्रा और अर्शी खान में तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसके बाद संबित पात्रा ने अर्शी खान से सवाल किया कि आप जरा PoK का फुलफॉर्म बताइए। जिसपर अर्शी खान ने कोई सीधा सा जवाब नहीं दिया। अर्शी खान ने कहा, आप लोग मेरा जीके मत चेक कीजिए...PoK के बारे में मुझे बहुत कुछ पता है। लेकिन संबित पात्रा के बार-बार सवाल पूछने पर भी अर्शी खान ने PoK का फुलफॉर्म नहीं बताया।

ट्विटर पर अर्शी खान हुईं जमकर ट्रोल

संबित पात्रा ने जो लाइव टीवी डिबेट का वीडियो शेयर किया है, उसपर खबर लिखे जाने तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज है। ट्विटर पर मंगलवार (15 सितंबर) को अर्शी खान अपने इस वीडियो को लेकर टॉप ट्रेंड में रहीं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जिन्हें PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) का फुलफॉर्म भी नहीं पता वो इसपर अपनी राय रखने आईं थी।

कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में उद्धव ठाकरे सरकार पर निशान साधते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा क्यों लग रहा है कि मुंबई मानों PoK हो गई है? कंगना ने इसके बाद भी बीएमसी द्वारा अपने दफ्तर तोड़े जाने पर भी PoK को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+