सपना चौधरी ने अर्शी को सुनाई खरी-खोटी, सेक्स रैकेट का किया खुलासा, फूट-फूटकर लगी रोने

बिग बॉस के घर में रोज नया विवाद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। घर में शुक्रवार को प्रियांक शर्मा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। उनके आने पर जहां खुशी का माहौल था तो वहीं कुछ देर बाद वो जंग का मैदान हो गया। सपना चौधरी और अर्शी खान की घर में ऐसी जबरदस्त लड़ाई हुई कि हर बस देखता रह गया।

Recommended Video

    Bigg Boss 11:Arshi Khan GOA PUNE SCANDAL was Fake, Know the full details | FilmiBeat

    मुंबई। बिग बॉस के घर में रोज नया विवाद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। घर में शुक्रवार को प्रियांक शर्मा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। उनके आने पर जहां खुशी का माहौल था तो वहीं कुछ देर बाद वो जंग का मैदान हो गया। सपना चौधरी और अर्शी खान की घर में ऐसी जबरदस्त लड़ाई हुई कि हर बस देखता रह गया। दोनों की लड़ाई इससे पहले भी हुई है लेकिन इस बार सपना अर्शी पर ऐसी भड़कीं कि शिल्पा को उनका मुंह बंद करना पड़ा।

    Sapna Chaudhry Arshi Khan

    उड़ाया गया सपना की बीमारी का मजाक

    उड़ाया गया सपना की बीमारी का मजाक

    हुआ यूं कि बिग बॉस ने ढिंचैक पूजा को घर वालों पर एक गाना लिखने के लिए कहा था। इस गाने को लिखने में अर्शी और आकाश ने ढिंचैक पूजा की मदद की। जब ढिंचैक पूजा ने ये गाना घरवालों को सुनाया तो वो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया। सपना अपने बारे में कही बात के बारे में अर्शी से भिड़ पड़ीं। सपना ने कहा कि सबके सामने उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया गया ये उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

    प्रियांक ने सपना को बताया अर्शी को चुप करने का तरीका

    प्रियांक ने सपना को बताया अर्शी को चुप करने का तरीका

    ढिंचैक पूजा ने इस बात पर बोल दिया कि ये उन्हें बताया गया था। बस फिर क्या था, सपना चढ़ गईं अर्शी खान और आकाश पर। सपना ने दोनों को अच्छे से सुनाया और उन्हें नागिन भी कहा। सपना ने कहा, 'होगी किसी के लिए नागिन, नीचे रखकर कुचल दूंगी।' इस लड़ाई में प्रियांक ने सपना को अर्शी को सबक सिखाने का एक नया तरीका बताया। प्रियांक ने कहा कि वो अर्शी के सामने बस पुणे और गोवा चिल्लाएं।

    फूट-फूटकर रोने लगीं अर्शी खान

    फूट-फूटकर रोने लगीं अर्शी खान

    सपना ने ऐसा ही किया और अर्शी के सामने ये चिल्लाने लगीं। ये सुनते ही जैसे अर्शी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अर्शी को यकीन नहीं हुआ कि उनकी जिंदगी के दबे हुए राज टीवी पर सबके सामने बताए जा रहे हैं। अर्शी फूट-फूटकर रोने लगीं। आपको बता दें कि पुणे और गोवा, इन दोनों ही जगहों का अर्शी से रिश्ता है। ये वो किस्सा है जो अर्शी ने किसी को नहीं बताया और वो नहीं चाहती कि कोई इन्हें गलती से भी जाने।

    अर्शी की जिंदगी का दबा राज है 'पुणे और गोवा'

    अर्शी की जिंदगी का दबा राज है 'पुणे और गोवा'

    खबरों के मुताबिक अर्शी पर सेक्स रैकेट चलाने और उसमें शामिल होने का आरोप था। पुणे में अर्शी को एक होटल से गिरफ्तार भी किया गया था। अर्शी को इसके बाद रेस्कयू होम भेजा गया था जहां से वो भाग निकलीं थीं। अर्शी को गोवा में भी प्रॉस्टीट्यूशन में शामिल होने के आरोप पर एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया था। अर्शी ने इन दोनों ही मामलों को झूठा बताया है।

    प्रियांक, सपना के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

    प्रियांक, सपना के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अर्शी ने प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स और एंडेमोल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। उनके पब्लिसिस्ट ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'कलर्स और एंडोमोल ने अदालत में चल रहे मामले की निजी जानकारी टेलीकास्ट की है। प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स और एंडेमोल के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज होगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+