Arshdeep Profile Row : विकीपीडिया के अधिकारी तलब, आईटी मंत्रालय का पैनल करेगा जांच
भारत पाकिस्तान मैच में अर्शदीप सिंह की लास्ट ओवर बॉलिंग और कैच छूटने का प्रकरण चर्चा में है। विकीपीडिया पर अर्शदीप से जुड़ी जानकारी से छेड़छाड़ मामले में आईटी मंत्रालय का पैनल जांच करेगा।
नई दिल्ली, 05 सितंबर : Arshdeep Profile Row प्रकरण में केंद्रीय आईटी मंत्रालय का पैनल जांच करेगा। खबरों के मुताबिक केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय ने एशिया कप 2022 में भारत पाकिस्तान मुकाबले के बाद अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ मामले में विकीपीडिया के अधिकारियों को तलब किया है। जानकारी के मुताबिक अर्शदीप का नाम खालिस्तान से जोड़ा गया है जो आपत्तिजनक है।

किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
गौरतलब है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मिनिस्ट्री है। युवा खिलाड़ी अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ को सरकार ने घोर आपत्तिजनक करार दिया है और दो टूक अंदाज में विकीपीडिया के अधिकारियों से कहा है कि ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अर्शदीप का समर्थन भी
दिलचस्प है कि भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान भावनात्मक प्रतिक्रियाएं अधिक देखी जाती हैं। टीम इंडिया की हार से भले ही निराशा हाथ लगी है, लेकिन खेल प्रेमी स्पोर्ट्स स्पिरीट का हवाला देते हुए युवा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप का समर्थन भी कर रहे हैं।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका
कई रिपोर्टों में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोमवार को विकिपीडिया के अधिकारियों को यह बताने के लिए तलब किया कि क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के पेज पर उन्हें अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ने वाली फर्जी जानकारी वेबसाइट पर कैसे प्रकाशित कर दी गई ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र का मानना है कि यह गलत सूचना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है और क्रिकेटर के परिवार की सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसी स्थिति चिंताजनक है।
विकीपीडिया के अधिकारियों से पूछताछ
अर्शदीप की प्रोफाइल से छेड़छाड़ मामले में एक उच्च-स्तरीय पैनल एहतियाती जांच कर सकती है। बता दें कि विकीपीडिया डिजिटल विश्वकोश के रूप में लोकप्रिय है। आईटी मंत्रालय के जांच पैनल में शामिल अधिकारी विकीपीडिया के अधिकारियों से पूछताछ कर सकते हैं। यहां तक कि कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
क्या है Arshdeep Profile Row
बता दें कि शर्मनाक वाकये में कांटे की टक्कर वाले इंडिया पाकित्सान मैच में भारत की पराजय के बाद युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप पर भारत की हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कैच छूटने और आखिरी ओवर की गेंदबाजी पर जमकर कमेंट्स हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications