पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार, जिनके घर में मिले थे 20 करोड़ रुपये नकद
पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार, जिनके घर में मिले थे 20 करोड़ रुपये नकद
कोलकाता, 23 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को ईडी ने अरेस्ट किया है। पार्थ चटर्जी को राज्य में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया गया है। वहीं उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी जिनके घर में 20 करोड़ रुपये बरामद हुआ है उन्हें भी प्रर्वतन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video
West Bengal SSC Scam: Partha Chatterjee की करीबी Monalisa Das जिनपर ED की तलवार |वनइंडिया हिंदी*News

प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को उनके कोलकाता आवास से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले आज सुबह, टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को मामले के सिलसिले में वित्तीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications