ट्रोल को अर्पिता खान ने सुनाई खरी खोटी, बेटे अहिल के लिए किया था भद्दा कमेंट

नई दिल्ली। यूं तो फिल्मी सितारों, सेलेब्स और बड़ी हस्तियों को सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल होना पड़ा लेकिन कभी कभी ट्रोल्स हद पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जब एक शख्स ने उनके बेटे अहिल शर्मा की तस्वीर पर भद्दी टिप्पणी कर दी। इस पर अर्पिता बुरी तरह आग बबूला हो गईं और उसे करारा जवाब दिया।

arpita khan slams the troll as he wrote derogatory remark for son ahil sharma

दरअसल इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने सलीम खान, सोहेल खान और अर्पिता के बेटे अहिल शर्मा की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अहिल शर्मा का जन्मदिन मनाया जा रहा है और सामने केक रखा है। तस्वीर के नीचे एक शख्स ने कमेंट किया- ये बच्चा पोलियो का शिकार लगता है। इस कमेंट को पढकर अर्पिता खान भड़क गईं और लिखा- तुम सब घिनौने हो कम से कम बच्चों को तो अपने घटिया कमेंट से बख्श दो।

arpita khan slams the troll as he wrote derogatory remark for son ahil sharma

हालांकि थोड़ी ही देर के बाद अर्पिता ने अपने कमेंट को जल्दी ही डिलीट भी कर दिया लेकिन तब तक इंस्टाग्राम यूजर उसे देख चुके थे और लोगों ने अर्पिता का साथ भी दिया और शख्स की आलोचना की। गौरतलब है कि कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ जाने वाली अर्पिता यूं तो चुप रहना ठीक समझती हैं लेकिन शायद किसी आम मां की तरह वह भी अपने बच्चे के खिलाफ सह नहीं सकीं।

यह भी पढ़ें- सलमान पर शिवलिंग के ऊपर तख्त लगाकर डांस करने का आरोप, BJP विधायक ने खोला मोर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+