Republic TV के DTH एक्सेस को लेकर सामने आई बड़ी बात
नई दिल्ली। अर्नब गोस्वामी का टीवी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी कई वजहों से पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पहले खुद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था, उसके बाद अर्नब गोस्वामी की रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व चीफ के साथ कथित चैट वायरल हुई और अब रिपब्लिक टीवी के डीटीएच एक्शन का मामला सुर्खियों में है। मई 2017 में रिपब्लिक टीवी को लॉन्च किया गया था उसके बाद से चैनल को गलत तरह से प्रसार भारती के डीटीएच सेवा डीडी फ्रीडिश का एक्सेस दिया। जिसके चरिए यह चैनल 22 मिलियन लोगों के घर पहुंचा। अहम बात यह है कि डीटीएच का एक्सेस हासिल करने के लिए रिपब्लिक टीवी की ओर से किसी भी तरह के शुल्क का भी भुगतान नहीं किया गया।

दरअसल डीटीएच का एक्सेस हासिल करने के लिए नीलामी की प्रक्रिया होती है जिसमे चैनल्स को हिस्सा लेना होता है और हर साल 8-12 करोड़ रुपए की कैरिज फीस देनी होती है। अर्नब गोस्वामी का अंग्रेजी न्यूज चैनल पिछले दो साल से डीटीएच पर चल रहा है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब प्रतिद्वंदी ने इस बाबत प्रसार भारती को शिकायत की। लेकिन बावजूद इसके सितंबर 2019 तक रिपब्लिक टीवी को यह एक्सेस मिलता रहा। बता दें रिपब्लिक टीवी ने कई अन्य प्राइवेट ऑपरेटर के साथ करार किया है। रिपोर्ट के अनुसार फ्री एक्सेस के चलते प्रसार भारती को तकरीबन 25 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है।
इस शिकायत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रसार भारती ने रिपब्लिक टीवी और डिश टीवी पर प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए करार का आरोप लगाया है और नीलामी की प्रक्रिया को नजरअंदाज किया। हालांक बाद में आईबी मंत्रालय की ओर से डिश टीवी से इस बाबत जवाब मांगा गया था। सितंबर 2019 को कहा गया था कि एक्सेस के लिए जरूरी दिशानिर्देशों का पालन किया गया है। अनियमितता का मामला सामने आने के बाद भी रिपब्लिक टीवी पर किसी भी तरह की उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह पूरा मामला एक फिर से उस वक्त सामने आया जब मुंबई पुलिस ने टीआरपी स्कैम की जांच शुरू की। मुंबई पुलिस ने अपनी सप्लिमेंट्री चार्जशीट में अर्नब गोस्वामी और बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच हुई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट को भी दायर किया है। चैट में यह बात सामने आई है कि प्रसार भारती की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जब जवाब दायर किया गया था तो पार्थो दासगुप्ता ने इसकी जानकारी गोस्वामी को दी थी।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications